Monday, October 19th, 2026

जहरीली शराब दुर्घटना में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई- मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुरैना में जहरीली शराब दुर्घटना अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। कमिश्नर ग्वालियर-चंबल ने जांच दल बनाया है, जिसने जांच प्रारंभ कर दी है। जो भी व्यक्ति दोषी होंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि घटना में प्रथमदृष्टया सुपरविजन के लापरवाही पाए जाने पर, जिला आबकारी अधिकारी मुरैना को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

 

#जहरीली शराब

Source : Agency

पाठको की राय